बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने किया ऐसा प्रैंक, उल्टा उन्हीं पर हंसने लगे लोग, देखें वीडियो
DESK : बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी काफी खुशमिजाज महिला है। वह अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पर जमकर मस्ती करती हैं। उन्हें जब ब्रेक मिलता है, वह अपने को-स्टार्स के साथ मजाक करती हैं। हाल हीं सनी ने शूटिंग के दौरान अपने कलीग्स के साथ प्रैंक करना चाहा। लेकिन एक्ट्रेस का व्यवहार ऐसा है कि प्रैंक उन्हीं पर उल्टा पड़ गया।
दरअसल सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह बड़ी मासूमियत के साथ प्रैंक करने की कोशिश करते दिख रही हैं। उन्होंने लंच ब्रेक एरिया में जाकर सभी को तंग करने का प्लान बनाया। लियोनी सभी से कहा कि सभी उठकर काम पर चलों ब्रेक खत्म हो गया है।
अभिनेत्री ने सभी को तेज आवाज में वहां से बाहर निकलने को कहा। लेकिन कोई भी अपनी जगह से बिल्कुल हिला नहीं। लियोनी की इस प्यारी हरकत को देख लंच ब्रेक एरिया में बैठे लोग जोर जोर से हंसने लगे।
वीडियो में देखा सकता है कि सनी लियोनी कहती है कि ओ क्या हो गया। लंचब्रेक खत्म हो गया। किसी ने तुम लोगों को बताया नहीं। वो लोग शूटिंग के लिए तैयार हो गए। चलो.. चलो.. जल्दी चलो। अभिनेत्री के कहने पर जब कोई अपनी जगह से नहीं हिला। तब एक्ट्रेस ने कहा कि हंस क्यों रहे हो, कोई मुझे सीरियसली क्यों नहीं लेता।
कोई टिप्पणी नहीं