2021/05/12

बिहार : थाने में छेड़खानी की शिकायत करने पहुंची लड़की से बोली पुलिस-लो चप्पल, बारी-बारी से मारो

DESK : अभी तक थाने में कानून के माध्यम से आरोपियों की सजा देने की बात अपने सुनी होगी, लेकिन थाना परिसर में पंचायती कर आरोपितों की चप्पल से पिटाई का अनोखा मामला सामने आया है।

 इसका एक VIDEO सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पंचायत के कहने पर एक नाबालिग लड़की मनचलों को बारी-बारी से चप्पल से पीट रही है।

यह VIDEO भोजपुर जिले के धोबहां OP परिसर का बताया जा रहा है, जहां पुलिस अफसर की पंचायती के दौरान नाबालिग पीड़िता द्वारा 4 मनचलों की चप्पल से पिटाई की गई। बताया जाता है कि धोबहां OP क्षेत्र के एक गांव में रविवार को 4 की संख्या में रहे मनचलों ने दुकान जा रही एक नाबालिग से छेड़छाड़ का प्रयास किया था। 

इस बात की शिकायत पीड़िता द्वारा अपने परिजनों से की गई। जब परिजन मनचलों के घर पहुंचे तो उल्टे उनके साथ गाली- गलौज की गई। इस बात को लेकर पीड़िता के परिजन सोमवार को थाना में चले गए। इस दौरान आरोपियों को भी बुलाया गया था।


थाना परिसर में ही पंचायत प्रतिनिधि की मौजूदगी में पंचायती कराई गई। इस दौरान पीड़िता को चारों मनचलों को चप्पल से पिटाई करने को कहा गया। 

मनचलों की पिटाई का एक युवक द्वारा VIDEO बना लिया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस बाबत OP इंचार्ज का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधि द्वारा थाना परिसर में पंचायती बुला ली गई। उसके बाद चारों को पीड़िता से सजा दिलवाकर छोड़ दिया गया