2021/05/12

समस्तीपुर : मछली मारने को लेकर हुई मारपीट, नदी से मारे गए मछली भी जबरदस्ती लूटा

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी में मछली पालन को लेकर जबरदस्ती बलपूर्वक रंगदारी मांगने को लेकर हुई विवाद में लगभग दर्जन भर लोगों ने आधा दर्जन लोगों के साथ जमकर मारपीट की एवं पानी में डुबोकर जान मारने की कोशिश भी किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार देसरी पंचायत निवासी मन्नू मुखिया के पुत्र बुद्धन मुखिया मछली पालन का काम करते हैं । मछली पालन को लेकर उन्होंने नदी में मछली के बच्चों को डाला था ।

 कुछ दिनों बाद जब मछली के बच्चे बड़े हो गए तो उन्होंने मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल डलवाया । जाल डलवाने के तुरंत बाद ही दर्जन भर लोग नदी में पहुंचकर मछली पालन करने वाले व्यक्ति के साथ  मारपीट करने लगे एवं मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल डाल रहे बुद्धन मुखिया एवं उनके सहयोगीयों को पानी में डुबोकर जान से मारने की कोशिश भी किया । इस मारपीट की घटना के बाद किसी तरह बुद्धन मुखिया एवं उनके सहयोगी शोर शराबा करते हुए अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले । 
इस मारपीट एवं रंगदारी की घटना के संबंध में बुद्धन मुखिया ने बताया कि आरोपी द्वारा ₹20000 की रंगदारी स्वरूप मांग गई थी । रंगदारी स्वरूप मांगे गए रुपए 20000 नहीं देने के कारण गांव के ही कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की एवं उन्हें नदी में डुबोकर जान से मारने की कोशिश भी किया एवं उन लोगों के द्वारा मारे गए मछली को सभी ने मिलकर जबरदस्ती बलपूर्वक लूट लिया । इस संबंध में उन्होंने कहा कि उन्होंने विभूतिपुर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी किया है ।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट