2021/05/14

समस्तीपुर में फिर चली दिनदहाड़े गोली,आपसी विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी उत्तर वार्ड 9 स्थित मुरली मनोहर ठाकुड़वाड़ी के समीप शुक्रवार दोपहर आपसी रंजिश में सहोदर भाई ने गोली चला दी। 

इस घटना में उसका छोटा भाई और एक ग्रामीण जख्मी हुए हैं। आनन-फानन में जख्मी को बेगूसराय स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

ये गांव के ही वार्ड 9 निवासी विमल पाठक और निरंजन सिंह उर्फ चोंगु बताए गए है। गोली दोनों के पैर में लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने में सफल रहा है।

 सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एक देशी रिवाल्वर, दो खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है।