2021/05/10

बिहार : देसी पिस्टल, देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ अपराध की योजना बनाते 7 अपराधी हुए गिरफ्तार

SAHARSA :  सदर थाना क्षेत्र के गोबरगड्ढा स्थित नहर के निकट बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए अपराधियों की गुप्त सूचना पर देर रात पुलिस द्वारा की गई छापामारी में सात अभियुक्त गिरफ्तार हुए। 

जिनकी तलाशी लिए जाने पर एक देसी पिस्टल व उसके छह जिंदा कारतूस, एक देशी कट्टा व उसके दो जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, दो कार्टून कोरेक्स कफ सिरफ़ और 5 मोबाइल जब्त किए गए। गिरफ्तार सात अपराधियों में से छह अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है। 

जिनमें से कुछ अपराधियों की काफी लंबे समय से तलाश की जा रही थी। एसपी गोपनीय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान लिपि सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के गोबरगड्ढा स्थित नहर पर कुछ अपराधी हथियार के साथ इकट्ठे हुए हैं। 

वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर सदर डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में सदर थानाध्यक्ष राजमणि, सदर पुलिस अवर निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद सिंह, जितेंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक पतरिंग पासवान, नकुल पासवान, पंकज कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम का गठन किया गया। 

गठित टीम द्वारा लगभग 1बजे रात्रि में छापामारी की गई। जिसमें चार कुख्यात अपराधी गिरफ्त में आए। जिनमें सुपौल जिले के गढ़बरुआरी गांव निवासी अभिजीत कुमार, बिहरा थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव निवासी मुकेश कुमार एवं नीरज कुमार, भेलवा गांव निवासी अभिषेक शर्मा की गिरफ्तारी हुई। 

उपरोक्त अपराधकर्मियों के निशानदेही पर सुपौल और सहरसा जिले के उनके अन्य तीन अपराधी मित्र की भी शिनाख्त हुई। देर रात ही उनके घर पर भी छापामारी की गई। जिनमें सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौआ बाखर गांव निवासी पुरुषोत्तम कुमार एवं किशनपुर थाना क्षेत्र के झाझा गांव निवासी ओमप्रकाश यादव एवं सदर थाना क्षेत्र के गंगजला चौक निवासी उत्कर्ष कुमार की गिरफ्तारी हुई है।

क्या-क्या हुआ बरामद

उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 7.65 एमएम की एक पिस्टल, 7.65 एमएम के पिस्टल की 6 कारतूस , एक देसी कट्टा, देसी कट्टा के दो जिंदा कारतूस, एक अपाचे मोटरसाइकिल, एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल, 2 कार्टून (200 बोतल) कोरेक्स कफ सिरफ और 5 मोबाईल जब्त किए गए। 

गिरफ्तार अपराधियों का है आपराधिक इतिहास

उन्होंने आगे बताया कि सात अपराधियों में सबसे अधिक अभिजीत कुमार का अपराधिक इतिहास है। जिनके ऊपर 8 जून 19 को सदर थाना कांड संख्या 519/19, बीते11 फरवरी 21 को सदर थाना कांड संख्या 236/21, बीते 1 दिसंबर 18 को सदर थाना कांड संख्या 1269/18, बीते 2 दिसंबर 18 को सदर थाना कांड 1270/18, बीते 18 फरवरी 21 को सदर थाना कांड संख्या 179/21, बीते 2 मार्च 21 को सदर थाना कांड संख्या 211/21, बीते 8 फरवरी 21 को बंनगांव थाना कांड संख्या 16/2, बीते 10 मार्च 21 को बनगांव थाना कांड संख्या - 40/21 एवं बीते 23 जनवरी 21 को बिहरा थाना कांड संख्या 16/21 दर्ज है। उनके ऊपर सुपौल जिले में भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज है। जिसकी जानकारी हासिल की जा रही है। अभिषक शर्मा का भी आपराधिक इतिहास है। उनके ऊपर 16 सितंबर 17 को सदर थाना कांड संख्या 963/17 , बीते 6 जून 20 को बिहरा थाना कांड संख्या 117/20 एवं 15 मई 20 को।सदर थाना कांड संख्या 446/20 दर्ज है। पुरुषोत्तम कुमार के बीते 16 अक्टूबर 19 को सदर थाना कांड संख्या 926/19 और 927/19 भी दर्ज है। मुकेश कुमार के ऊपर भी दो अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें बीते 16 अप्रैल 20 को बिहरा थाना कांड संख्या 75/20 और 25 नवंबर 20 को सौरबाजार थाना कांड संख्या 438/20 दर्ज है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त नीरज कुमार के ऊपर 15 मई 19 को सदर थाना कांड संख्या 446/19 दर्ज हैं, तो उत्कर्ष कुमार के ऊपर 29 जुलाई 20 को सदर थाना कांड संख्या 576/20 दर्ज हैं। गिरफ्तार सभी अपराधियों को अग्रतर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

टीम को किया जाएगा पुरस्कृत

उन्होंने आगे कहा कि लम्बे समय से फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए गठित टीम के सभी सदस्यों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

रिपोर्ट - रितेश हन्नी @सहरसा