SAMASTIPUR : सरायरंजन प्रखंड के सीमावर्ती हलई ओपी क्षेत्र के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत तिसवारा गांव में बुधवार की संध्या आपसी विवाद को लेकर चाचा-भतीजा पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने ही एक स्थानीय ग्रामीण युवक के द्वारा बुधवार की शाम घर पर बैठे छोटू कुमार ठाकुर को गोली मार दी। बीच-बचाव करने के क्रम में उसके चाचा को भी आरोपी ने गोली मार दी। इसमें छोटू को चार और मुकुल को तीन गोली लगने की जानकारी दी गई है।
गोली की आवाज सुनते ही अफरातफरी मच गई। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। ओपी अध्यक्ष पवन कुमार यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही।