समस्तीपुर में 26 मई तक रहेंगे हल्के बादल, मौसम रहेगा शुष्क,11-16 किमी की रफ्तार से चलेगी पछिया हवा
SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले में ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार को 22-26 मई का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि पूर्वानुमानित अवधि तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं।
वहीं इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बताया गया कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 32-39 डिग्री सेल्सियस के रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 22-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में आकाश में बादल छाए रहने व तापमान में अधिकता के कारण उमस का एहसास हो सकता है।
जो परेशान करेगी। वहीं इस अवधि में मुख्य रूप से पछिया हवा चलेगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 11-16 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। इसके बारे में मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुस सत्तार ने बताया कि आगामी पांच दिनों आकाश में बादल रह सकते हैं।
वहीं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 28 डिग्री तक जाने की संभावना है। वैज्ञानिक ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहकर 34 डिग्री रहा।
कोई टिप्पणी नहीं