लॉक डाउन में सुसाइड : विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,11 महीने पहले हुई थी शादी,पुलिस जाँच में जुटी
DESK : वाराणसी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अभी कुछ दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी।
परिजनों ने जैसे ही महिला को फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, सारनाथ थाना क्षेत्र के छाहीं गांव निवासी रामचंद्र चौरसिया के पुत्र रवि की शादी खुशबू(20) भभुआ (बिहार) से 11 महीने पहले हुई थी।
पुलिस के अनुसार, सारनाथ थाना क्षेत्र के छाहीं गांव निवासी रामचंद्र चौरसिया के पुत्र रवि की शादी खुशबू(20) भभुआ (बिहार) से 11 महीने पहले हुई थी।
पति रवि और भाई रोहित एक हफ्ते पहले ही खुशबू को भभुआ से विदा कराकर लाए थे। रोज की तरह रवि लॉकडाउन की वजह से सुबह 5 बजे ही घर से दूर बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर चला गया था।
भाई रोहित ने बताया कि शनिवार की सुबह जब मै नीचे से छत पर गया तो देखा कि भाभी का दरवाजा अंदर से बंद है। कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो रोशनदान से झांक कर देखा तो भाभी अंदर फंदे से लटक रही थीं।
दरवाजा तोड़ने की कोशिश की लेकिन नहीं टूटा तो अपनी चाची को आवाज दी। फिर दोनों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर भाभी गमछे का फंदा बनाकर एक टेबल के ऊपर दूसरा टेबल रख फांसी लगाकर लटकी हुई थीं।
रोहित ने कहा कि वह भैया के साथ भाभी को एक सप्ताह पहले ही विदा कराके लाए थे। आत्महत्या का कारण समझ में नहीं आ रहा है।
सुबह नीचे वाले कमरे से जब टेबल ले गईं तो हमें लगा कि रोजाना इसी टेबल पर मिक्सी रखकर मसाला पीसती थीं। हमें क्या मालूम था कि उसी टेबल पर चढ़कर वो फांसी लगा लेंगी।
वहीं पड़ोस के लोगों ने बताया कि रवि सुबह 5 बजे ही दुकान चला जाता था। आज दुकान जानते समय खुशबू और रवि में तू-तू, मै-मै की आवाज सुनाई दी थी। पत्नी नाश्ता के लिए रवि पर दबाव बना रही थी, जिसे रवि मना कर दुकान को चला गया था।
मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में आत्महत्या को पति-पत्नी का विवाद मान रही है। मौके से गमछा को कब्जे में ले लिया, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं