2021/04/03

समस्तीपुर में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ ,भारी मात्रा में शराब किया बरामद

SAMASTIPUR : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की चकबहाउद्दीन पंचायत के सिजौली गांव में पिछले कई माह से नकली शराब बनाने का धंधा चल रहा था।  हालांकि गुप्त सूचना के आधार पर पटना से पहुंची मद्य निषेध विभाग पटना की टीम ने इस नकली मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। 

टीम ने दो धंधेबाज पांड़ गांव के वार्ड संख्या- 8 निवासी स्व. तुलसी पासवान के पुत्र बबलू पासवान एवं सिजौली गांव के वार्ड- 5 निवासी स्व. प्यारे महतो के पुत्र रामाशीष महतो को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद हरकत में आई दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने तीन अन्य धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। 

जिसमें सिजौली वार्ड संख्या पांच निवासी स्व. बिदु महतो के पुत्र प्रवीण कुमार,स्व. सुरेंद्र महतो के पुत्र विपीन कुमार और सलखन्नी वार्ड संख्या बारह निवासी सीतो महतो का पुत्र जगदीश महतो को गिरफ्तार किया। 

पुलिस ने इस दौरान हरियाणा के शराब धंधेबाज विनोद सिंह की मारुति कार भी जब्त किया, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई थी। वही नकली शराब बनाने की सामग्री उपलब्ध कराने वाले सरायरंजन थाना के वरुना रसलपुर निवासी मदन सहनी के पुत्र विनोद सहनी को भी नामजद किया गया है। 

180 एमएल की 48 बोतल, 375 एमएल की 91 बोतल, 750 एमएल की 25 बोतल, 375 एमएल की 8 बोतल, 375 एमएल की 2 बोतल के साथ 280 पीस रैपर, 20 लीटर देसी शराब, 15 लीटर स्प्रिट, 250 पीस ढक्कन, खाली ड्रम और शराब बनाने वाली सामग्री बरामद की है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया सभी गिरफ्तार धंधेबाजों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।