SAMASTIPUR : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा-नरहन पथ पर कबीर चौक के समीप पोखरा पुल के नजदीक एक साइकिल दुकानदार को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।
सूचना मिलते ही गाव के लोग दौड़ कर पर पहुंचे एवं जख्मी व्यक्ति को उठाकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया। जहा से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि नरहन-खोकसाहा मुख्य मार्ग पर कबीर चौक के पास गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।
जिसका इलाज सदर अस्पताल समस्तीपुर में चलाया जा रहा है। अपराधियों ने उस पर दो राउंड फायरिंग की है। इसमें एक गोली उसकी बाह में लगी है। घायल व्यक्ति बासोटोल वार्ड 4 निवासी स्वर्गीय मो अब्दुल के पुत्र मोहम्मद अरमान उर्फ रहमान के रूप में किया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोहम्मद अरमान उर्फ रहमान नरहन बाजार में एक साइकिल मरम्मती का दुकान चलाता है। हर रोज की तरह मंगलवार को भी अपना दुकान बंद करके घर वापस आ रहा था। इसी क्रम में कबीर चौक से आगे प्रेमा खातून के घर के पास पोखरा के निकट मुख्य पथ पर बने पुल के समीप जैसे ही पहुंचा कि भमरा पर घात लगाए बैठा दो युवक सड़क पर आया एवं गोली फायर करना शुरू कर दिया।