SAMASTIPUR : जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से चल रही है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों कोरोना संक्रमित 27 नए मरीजों की पहचान की गई है। इसको लेकर 3975 लोगों की जांच कराई गई थी। इसके साथ ही जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 324 हो गई है।
इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 280 व शहरी क्षेत्र के 44 लोग शामिल है। सभी पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। इसमें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर, समाहरणालय के आठ कर्मी समेत अन्य लोग शामिल है। फिलहाल 45 माइक्रो कंटेनमेंट जोन संचालित किया जा रहा है।