2021/04/30

समस्तीपुर में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत चल रहे टीका कार्य धीमा

SAMASTIPUR :  जिला के विभूतिपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रोस्टर के अनुसार कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत चल रहे टीका का कार्य धीमा पर गया है। इसे तेज करने के लिए टीका के बाद थकावट,कमजोरी एवं हल्का बुखार आने को लेकर लोगों में भय व्याप्त है। 

कुछ लोगों का मानना है कि टीका लेने के बाद विपरीत प्रभाव पड़ता है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर के द्वारा इस पर जागरूकता अभियान चलाकर  इससे होने वाले साइडइफेक्ट को लेकर विस्तार से जानकारी लोगों के बीच देना आवश्यक है।

पंचायत में कोरोना का टीका लगाने गए कर्मियों ने पूरे दिन बैठकर वापस आ गए लेकिन टीका लेने के लिए लोग नही आ पाए। यह जानकारी देते हुए अस्पताल मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि इस टीकाकरण में जनप्रतिनिधियों का इसके प्रति उत्साह नही दिख रहा है। 

जिसको लेकर पंचायत स्तर पर टीकाकरण के लिए स्थानीय बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधियों को जागरूक होकर कार्य में भाग लेने की अपील किया। जिससे अधिक से अधिक लोगों को टीका लग सके। स्वास्थ कर्मियों के द्वारा काफी पहल के बाद भी टर्जेट के अनुसार टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। जबकि टीका काफी मात्रा में उपलब्ध है।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट