SAMASTIPUR : विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के नरहन स्थित हेमन्त फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर के 5 छात्र और 10 छात्राओं का चयन बिहार पुलिस में होने से पंचायत के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।
चयनित छात्रों को सम्मानित करते हुए नरहन पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक कुमार ने कहा कि हेमन्त कुमार समाज के भविष्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।ट्रेनर हेमन्त कुमार ने सभी को ईमानदारी और पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।
बिहार पुलिस में चयनित छात्र- छात्राओं में अनु कुमारी, माधुरी कुमारी,सुमन कुमारी,किरण कुमारी,रोमा कुमारी,मशरूम खातून,अमृता कुमारी,तन्नू कुमारी,रानी कुमारी, निक्कू झा,रितेश कुमार,शशि लाल, रामवीर कुमार,सचिन कुमार और राजेंद्र कुमार हैं।
मौके पर मौजूद हेमन्त कुमार(ट्रेनर), संदीप कुमार (आर्मी),शिवम कुमारी, साहेब ने चयनित छात्रों को अग्रिम भविष्य के लिए बधाई दी।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट