2021/04/15

समस्तीपुर में एक ही रात में दो घरों में चोरों ने किया हाथ साफ,नगद एवं गहना,कीमती कपड़ा सहित अन्य समान ताला तोड़कर चुरा कर भागा

SAMASTIPUR :  जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा में विनोद महतो एवं रंजीत महतो के घर में अज्ञात चोरों के द्वारा 90 हजार नगद एवं गहना,कीमती कपड़ा सहित अन्य समान ताला तोड़कर चुरा लिया गया। इसको लेकर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए खोकसाहा निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि 13 अप्रैल की रात्रि 9 बजे में खाना खाकर सभी घर के सदस्य सो गए थे। 

वहीं सुबह 4 बजे जब जगा तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर में सामान बिखरा पड़ा था। जिसमे40 हजार नगद, गहना एवं कपड़े अज्ञात चोरों के द्वारा चुरा लिया गया। वहीं विनोद कुमार महतो जिनके घर का दरवाजा का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखे हुए डीजे का मशीन,इनभोर्टर,कीमती कपड़े एवं गहना सहित 50 हजार रुपये चुरा लिया।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट