PATNA : बिहार में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हर उम्रवर्ग के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। खासकर बच्चे और युवाओं में संक्रमण का दर तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया है कि राज्य में कोरोना जांच का आंकड़ा दो करोड़ 57 लाख से ज्यादा हाे गया है।
कुल दो करोड़ 57 लाख 51 हजार 146 लोगों की जांच हो चुकी है। शुक्रवार को चौबीस घंटे में एक लाख आठ हजार 147 लोगों की जांच की गई। मंत्री ने कहा है कि बिहार मेंं 24 घंटे में 6067 मरीज स्वस्थ हुए। रिकवरी दर 79.28 फीसद है। स्वस्थ मरीजों का कुल आंकड़ा तीन लाख 12 है। वर्तमान में एक्टिव मरीज 76419 हैं।
बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और इलाज के लिए सरकार की ओर से किए गए इंतजामों को पटना हाईकोर्ट ने नाकाफी बताया है। कोर्ट ने एक ईमेल आइडी जारी करने का फैसला किया है, जिसके जरिये सीधे आम लोगों से फीडबैक लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया है।
पटना जिले के दानापुर के अंचलाधिकारी (CO) विद्या नंदराय का निधन शनिवार की सुबह हो गया ।कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें दानापुर के ही हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि एक दिन पहले अरवल के डीएम रह चुके स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी रविशंकर चौधरी भी कोरोना से हार गए थे।