SAMASTIPUR : हसनपुर थाना क्षेत्र के बेलोन ढाला स्थित करेह नदी में शनिवार को नहाने के दौरान डूबने से एक 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के डंडारी थानाक्षेत्र के तेतरी ग्राम निवासी जंगली सोनी के 45 वर्षीय पुत्र पप्पु सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।
बताया गया है कि उक्त युवक बेलोन ग्राम निवासी नागो साह का दामाद था। दो दिन पहले अपनी ससुराल आया था। शनिवार को पप्पू सोनी करेह नदी में स्नान करने गया। जहां स्नान करने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबकर मौत हो गई।
काफी देर जि घर वापस नहीं लौटने पर ससुराल वालों ने खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में नदी के पानी में पप्पू सोनी का शव उपलाते हुए दिखा। जिसे लोगों ने बाहर निकाला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया।