2021/04/05

बड़ी खबर : समस्तीपुर में तेजी से फैल रहा कोरोना, 27 नए लोग संक्रमित

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले में कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा रविवार को जारी की गई रिपोर्ट में जिले में 27 नए लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इसको लेकर 2074 लोगों की कोविड-19 जांच को लेकर सैंपल लिया गया था। न्यायिक पदाधिकारी के संक्रमित होने के बाद पथ निर्माण विभाग परिसर में कैंप लगा कर जांच की गई। इसके साथ ही जिले में एक्टिव संक्रमित की संख्या 124 हो गई है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 115 एवं शहरी क्षेत्र के नौ लोग शामिल हुए। तीन नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए है। इसके साथ कुल 45 माइक्रो कंटेनमेंट जोन एक्टिव है। 

बढ़ रहे कोरोना संक्रमित--जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। कोरोना जांच का दायरा भी बढ़ा है। लेकिन कई लोग कोरोना जांच करवाने से कतरा रहे है। चिकित्सक के मुताबिक जांच नहीं करवाने से पता ही नहीं चलेगा कि कोरोना है या नहीं। अगर कोरोना है तो घर के सदस्य के अलावा अन्य भी इससे संक्रमित हो सकते है। अत: जांच करवाना अनिवार्य किया गया है।

पूसा में 8 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार को आठ नए कोरोना संक्रमित लोग मिले। इसके साथ ही विवि परिसर में कुल संक्रमितों की संख्या 86 पर पहुंच गई। वहीं 14 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए। विश्वविद्यालय के ठीक होने वाले छात्र घर जाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं परिसर को सैनिटाइज करने का कार्य लगातार जारी है।