PATNA : बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड इस सप्ताह होली से पहले यानी 28-29 मार्च से पहले बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि बिहार बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया 5 से 19 मार्च तक थी।
प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। अभी तक अंकपत्र में स्टूडेंट्स के अंक चढ़ाए जाने का काम चल रहा था। टॉपर्स का वेरिफिकेशन भी लगभग पूरा हो चुका है, ऐसे में बिहार बोर्ड किसी भी दिन रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर सकता है। आपको बता दें कि इस साल 16 लाख उम्मीदवार बीएसईबी 12वीं बिहार बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे।
शिक्षकों ने कुल 80 लाख आंसर कॉपी चेक की हैं। फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद बीएसईबी इंटरमीडिएट का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजे http://onlinebseb.in व biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे।