DESK : हरियाणा के जींद जिले से एक महिला बैंक मैनेजर की मौत का मामला सामने आया है. महिला ने परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पूरा मामला सफीदों विधानसभा का है.
यहां एक बैंक की महिला मैनेजर की पानीपत के अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितयो में मौत हो गई. मृतक महिला मैनेजर के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने के आरोप लगाए है.
सफीदों के पंजाब नेशनल बैंक की महिला कर्मचारी की जहर के प्रभाव से वीरवार रात पानीपत के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला के स्वजनों ने पति पर ही जहर देने का आरोप लगाया है।
मृतका के पिता की शिकायत पर सफीदों शहर थाना पुलिस ने पति, सास और ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जबरदस्ती जहर दे कर मारने के मामले में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में अंबाला के रविंद्र ने बताया कि उसकी बेटी हरप्रीत कौर की शादी एक दिसंबर, 2015 को सफीदों के रामपुरा रोड निवासी प्रभप्रीत के साथ हुई थी।
उसकी बेटी हरप्रीत और उसका पति प्रभप्रीत दोनों ही पंजाब नेशनल बैंक में लगे हुए हैं। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग करते थे। दहेज में छोटी गाड़ी देने पर ताना मारते थे। इससे उसकी बेटी मानसिक परेशानी झेल रही थी।
वीरवार शाम को हरप्रीत की बेटी निमरत कौर ने मां को जमीन पर तड़पता हुआ देखा। घबराकर उसने अपने मामा हरमन कौर को वीडियो कॉल की। हरमन ने वीडियो कॉल में हरप्रीत की हालत देख प्रभप्रीत के पास कॉल की। पहले तो उसने फोन नहीं उठाया।
बाद में प्रभप्रीत ने फोन उठाया तो हरमन ने अपनी बहन हरप्रीत के बारे में पूछा। इस पर प्रभप्रीत ने जवाब नहीं दिया। बाद में पता चला कि उनकी बेटी हरप्रीत की हालत नाजुक है और वह पानीपत के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। वह पहुंचे तो हरप्रीत की मौत हो चुकी थी। जहर के प्रभाव से हरप्रीत की मौत हुई थी।
रविंद्र ने आरोप लगाया कि प्रभप्रीत ने ही उसकी बेटी को जहर दिया था। रविंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले हरप्रीत ने अपनी मां को बताया था कि प्रभप्रीत उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता। सफीदों शहर थाना पुलिस ने मृतक महिला के पति की शिकायत पर पति प्रभप्रीत, उसकी मां सुखविंद्र कौर, बहन राजबीर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।