2021/03/17

समस्तीपुर : रोसड़ा में चोरों का आंतक,देर रात चोरों ने बोलेरो पिकअप गाड़ी को लेकर भागा,घटना CCTV में कैद

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले रोसड़ा शहर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं जहां देर रात एक पिकअप वाहन को चोरों ने चोरी कर भाग गया। ये घटना की मामला रोसड़ा शहर के महावीर चौक ब्लॉक रोड कबीर मंठ के पास की हैं।

मंगलवार की देर रात चोरों ने कबीर मंठ के कैंपस से लगी महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी चोरी कर ली। घटना को लेकर पीड़ित रोसड़ा लक्ष्मीपुर वार्ड -16 निवासी दासों साह ने रोसड़ा थाने में बुधवार को पुलिस को आवेदन देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया है कि घटना की रात कबीर मंठ  कैंपस के पास महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी (BR 09 M 8070) लगी थी।

पीड़ित ने बताया कि महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी एक अपने ड्राइवर को दे रखा था जिस का ड्राइवर का नाम साधु दास के पुत्र सचिन दास को रखकर गाड़ी भाड़ा में चलवाता हूं।मंगलवार देर रात 9 बजे ड्राइवर भाड़ा से गाड़ी वापस आया और लक्ष्मीपुर बगीचा के उत्तर तरफ के कैंपस में खड़ा कर दिया।

अन्य दिनों की भांति ड्राइवर गाड़ी के अंदर सोया हुआ था,रात्रि के 12 बजे ड्राइवर अपने साथी से मिलने शारदानगर गुमटी के पास चला गया ड्राइवर जब अपने गाड़ी के पास आया तो देखा गाड़ी गायब हैं।

ड्राइवर आकर मेरे को सूचना दिया तब मैं रोसड़ा बाजार एवं अलग बगल काफी खोजबीन किया गाड़ी का अता पता नहीं चला।

मुझे संदेह हैं कि किसी अज्ञात चोरों ने मेरी गाड़ी को चुराकर गायब कर दिया।देर रात चोरी करते हुए पिकअप गाड़ी CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV कैमरे के अनुसार देखा जा सकता हैं की अज्ञात चोरों ने पिकअप गाड़ी पर सवार होकर पिकअप चोरी की घटना का अंजाम दिया हैं।इस संबंध में रोसड़ा थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।