2021/03/09

BREAKING : समस्तीपुर में बिजली के करंट लगने से किसान की मौत.....परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

SAMASTIPUR  : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं जहां एक किसान की मौत बिजली के करंट से हो गई।अंगारघाट थाना के रामपुर समथू वार्ड 3 में अपने खेत में काम करने गए एक किसान की मौत बिजली के करंट से सोमवार को हो गई।

मृतक की पहचान हरपुर रेवाड़ी पंचायत के रामपुर समथू निवासी स्व. दरोगी सिंह के पुत्र कपिलदेव सिंह (53 वर्ष) के रूप में की गई है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

बताया गया कि कपिलदेव सिंह अपने राजमा, गोभी और मक्का के खेत में निकौनी करने गए थे। दोपहर में जब वे खाना खाने घर नहीं पहुंचे तो उन्हें बुलाने के लिए स्वजन खेत में गए। खेत में किसान का शव देख परिवार वाले रोने चिल्लाने लगे। जानकारी मिलते ही खेत में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

बताया जा रहा हैं कि जंगली सूअर, नीलगाय जैसे जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा को लेकर किसान अपने खेतों को तार से घेराबंदी किए हुए थे।

पुलिस ने बताया कि खेत में लोहे के तार से की गई घेराबंदी में बिजली प्रवाहित थी। घेरा वाले बिजली करंट के जद में किसान के आ जाने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।