2021/03/09

समस्तीपुर में शिक्षक की मौत...ईख लदी ट्रक ने साईकल सवार टीचर को कुचला...घटनास्थल पर ही मौत

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।। शहर के मगरदही घाट के निकट सोमवार शाम ट्रक की ठोकर से साइकल सवार शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मथुरापुर ओपी के झिल्ली चौक निवासी फैजान अंसारी (40) वर्ष के रूप मे हुई है।

 वे राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतवारा में उर्दू शिक्षक के पद पर पदस्थापित थे। घटना के बाद काफी संख्या आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। 

वहीं शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सोमवार को मैट्रिक परीक्षा को लेकर वे आदर्श विद्या निकेतन में वीक्षक के रूप में तैनात थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। 

इसी बीच मगरदही घाट के निकट विपरीत दिशा से आ रही ईंख लदी ट्रक की ठोकर से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

इस दौरान आसपास के लोगो ने भाग रहे चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष अरूण राय ने बताया कि मृतक के स्वजनों को सूचना दी गई है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।