2021/03/04

समस्तीपुर : भोज की भात के कारण हुई जमकर मारपीट .....थाने में कई लोगों पर एफआईआर दर्ज

SAMASTIPUR : जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में भोज की भात के कारण मारपीट करने और जान से मारने के आरोप में राजेश कुमार पिता- गोहल मालाकार बड़गांव निवासी ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है। एफ.आई.आर. में बताया है कि बीते दिनांक- 6 फरवरी 2021 के रात्रि 9:00 बजे दशरथ मालाकार के दरवाजे पर भोज खाने गए।

अचानक जिसमें दशरथ मालाकार,बबलू मालाकार,अमर मालाकार,लखन मालाकार,जितेंद्र मालाकार सहित पिता- सूरज मालाकार,मनीष मालाकार,सुलिन्दर मालाकार, पांडव मालाकार,पिता- दुखा मालाकार सभी मिलकर मेरे साथ गाली- गलौज करने लगा। 

और कहने लगा कि मेरा जमीन तुम रखा है।जब मैं बोला तो मेरे साथ मारपीट करने लगा और दशरथ मालाकार हाथ में गरांस लेकर आया और मेरा सर फार दिया। वहीं जब मेरी पत्नी बचाने आई तो मनीष मालाकार ने मेरी पत्नी की कान की बाली और गले का चैन छीन लिया।

 ये आरोप बताते हुए थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है।एफआईआर के बाद पुलिस प्रशासन मामले की छानबीन कर रही है। वहीं संवाद प्रेषण तक केस के आई.ओ. से संपर्क साधने के बाद संपर्क नहीं हो पाया।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट