SAMASTIPUR : विभूतिपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डायन बताकर पड़ोसियों ने जमकर किया मारपीट एवं दो पुतोहू को किया गंभीर रूप से जख्मी। साथ ही महिला को मैला पिलाया। मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।
मामला को लेकर पीड़ित महिला संझिया देवी (उम्र लगभग 65 वर्ष) पति स्वर्गीय रामेश्वर दास ने 8 लोगों को आरोपित करते हुए विभूतिपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं।
पीड़ित महिला ने आवेदन के माध्यम से बताई कि 13 मार्च 2021 दिन शनिवार की संध्या करीब 6:00 बजे वह अपने घर पर थी। तभी झुंड बनाकर पड़ोस के ही संजय दास, रंजीत दास, विनोद दास, अजय दास, शांति देवी, राधा देवी, रीता देवी, रंजन देवी सभी हाथ में लाठी डंडा एवं लोहे का रॉड लेकर घर पर आया।
तथा सभी मिलकर कहने लगा कि तुम डायन हो। तुम संजय दास के बेटा को मार दिया है। तुम उसे झाड़-फूंक कर जिंदा कर दो। जिस पर पीड़ित महिला ने कहा कि मैं डायन नहीं हूं। वह कोई बीमारी से मर गया होगा। इसी बात को लेकर सभी ने मिलकर महिला का आंख फोड़ दिया।
तथा हाथ तोड़ दिया। बुजुर्ग महिला को बचाने उनकी पुतोहु गीता देवी एवं शांति देवी आई। उसे भी रंजीत दास, संजय दास, अजय दास एवं विनोद दास जान मारने की नियत से लोहे की रॉड से सिर पर मेरा। जिससे मेरी पूतौह का सिर फूट गया। उसके बाद सभी मिलकर बुजुर्ग महिला को पटक कर मैला पिला दिया।
पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताई की सभी मिलकर मुझे और मेरी पुतोह को बेनग्न कर मारा तथा सीकरी और नकमुन्नी खींच लिया। साथी मेरे घर का दीवार, बर्तन, पेटी को तोड़ दिया। हल्ला होने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए जहां सभी मिलकर इलाज के लिए विभूतिपुर पीएससी में भर्ती कराया।
जहां मैं और मेरी पुतौह जिंदगी और मौत से लड़ रही हूं। इस संबंध में विभूतिपुर थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट