वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट
Home
Bihar
Samastipur
समस्तीपुर में दुष्कर्म एवं गर्भवती होने की मामला में पीड़ित परिवार से मिली महिला नेत्री दिया न्याय का भरोसा
2021/03/15
समस्तीपुर में दुष्कर्म एवं गर्भवती होने की मामला में पीड़ित परिवार से मिली महिला नेत्री दिया न्याय का भरोसा
SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों हुए दुष्कर्म एवं गर्भवती होने की मामला प्रकाश में आते ही बिहार राज्य जनवादी महिला समिति के रोंगटे खड़े हो गए। इसी कड़ी के तहत बिहार राज्य जनवादी महिला समिति की अध्यक्षा कॉमरेड नीलम देवी, विभूतिपुर प्रखंड अध्यक्षा शांति देवी,अंचल मंत्री सुलेखा कुमारी, माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड महेश कुमार, दलसिंहसराय माकपा अंचल मंत्री विधान चंद्र यादव आदि। पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि तुम्हारी हक की लड़ाई सड़क से लेकर कोर्ट तक हम सभी लड़ेंगे। और जब तक तुम्हारा अधिकार नहीं मिल जाएगा। तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जानकारी हासिल करने के लिए जब थाना प्रभारी को फोन किए तो वो नहीं उठाए। वहीं रोसड़ा डीएसपी साहब ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उसे हक मिलेगा। बता दें कि उक्त घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पंचायत का है।जो कई दैनिक समाचार पत्र ने प्रमुखता से लिखा है।