SAMASTIPUR : बिहार विधानसभा में विभूतिपुर विधायक कॉ.अजय कुमार गृह विभाग के बजट कटौती प्रस्ताव के पक्ष में बहस करते हुए विभूतिपुर के पत्रकार ब्रजेश कुमार ब्रजेश हत्या में साजिशकर्ता के गिरफ्तारी नही होने,बोरिया डीह में शराब कांड में पुलिस की नाकामी,शहीद कॉ. वीरेंद्र सिंह हत्या के चश्मदीद गवाह और शहीद कॉ.रामनाथ महतो हत्या के केश देख रहे मिथलेश सिंह को बार-बार हत्या की धमकी मिलने पर पुलिस के द्वारा कोई सुरक्षा व्यवस्था नही मिलने पर तथा मुस्तफापुर की अल्पसंख्यक महिला के साथ बलात्कार होने पर उसे न्याय नही मिलने पर सरकार के शासन व्यवस्था का पोल खोल दिए।
इस कार्य पर सीपीएम विभूतिपुर दक्षिण अंचल सचिव कॉ. मिथलेश सिंह ने कहा कि विधायक विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ- साथ पूरे बिहार के जनहित समस्याओं को उठाते हैं। हमे और विभूतिपुर के तमाम जनता को उनपर गर्व हो रहा है।
वही उत्तर लोकल सचिव श्याम किशोर कमल ने कहा कि विभूतिपुर के 10 साल से पड़े हुए जनहित के मुद्दों हर दिन उठ रहे है। कॉ.विश्व्नाथ महतो ने कहा नरहन से भुसवर- पतेलिया के जर्जर सड़क का मामला सदन में उठा है।हम लोगों को काफी खुशी हुई है।डीवाईएफआइ जिला मंत्री महेश कुमार ने कहा कि हमारे पंचायत के जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया गया है। वही कॉ.विद्यानंद ने बताया कि महिषी चौर के हजारों किसान के सैकड़ों एकड़ जमीन पर हमेशा जलजमाव रहता है।इसका निदान के लिए सरकार के पास प्रश्न रखा गया है।कल्याणपुर उत्तर पंचायत अंतर्गत मेहंषी चौर जल निकासी हेतु बिहार विधान सभा में विभूतिपुर विधायक कॉमरेड अजय कुमार सदन में आवाज बुलंद किए। जिससे कल्याणपुर उत्तर पंचायत मेहिषी पंचायत के लोगों में हर्ष व्याप्त है। एसएफआई प्रखण्ड अध्यक्ष राघव कुमार ने कहा दशकों से बंद पड़े नरहन हॉस्पिटल में दो MBBS डॉक्टर का मांग किया गया है। वहीं मुखिया सह एडवा के अंचल मंत्री सुलेखा कुमारी,पंकज सिंह,आलोक,ललित,राजेश राय,गंगा गुरुजी ,समाज सेवी विनोद कुमार सिंह,कमलू सिंह,रामबाबू राय,सुरेश महतो,गणेश प्रसाद सिंह,राकेश सिंह,डॉ गोपाल प्रसाद,डॉ. विष्णुदेव प्रसाद,रामपुनित वर्मा,रामाश्रय सिंह,बबलू कुमार,कृष्णमूर्ति, ललन सिंह,राजद के युवा नेता महेश राय आदि विधायक के जनहित के मुद्दे उठाने पर हर्ष व्यक्त किया।
वरिष्ट संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट