2021/03/18

अब ममता दीदी पर नेहा का तंज:खाली दाल-भात देला से दाल ना गली, हमरे राम के विरोध तोहरा ना फली.... सोशल मीडिया पर वायरल

DESK : बिहार चुनाव 2021 में का बा से सियासत गर्माने वाली नेहा सिंह राठौर अब बंगाल चुनाव के मैदान में उतर आईं हैं। अपने नए लोकगीत के जरिए वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कस रहीं हैं। 

दीदी बंगाल के होई गैलू तू काल, बोलो सा रा रा रा... होली के रंग में नेहा का ये गाना काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में वह ममता बनर्जी को बंगाल का काल बता रहीं हैं। इसके साथ ही बंगाल चुनाव में BJP के राम मुद्दा को भी उठा रहीं हैं। 

कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने लोकगीतों से निशाना साधने वाली बिहार की युवा लोकगायिका के इस बदले सुर से फैंस सोशल साइट पर उन्हें टोक रहे हैं। 

हालांकि, उनका यह गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय हो रहा है। नेहा सत्ताविरोधी धुन के लिए जानी जाती हैं। बिहार चुनाव 2021 के दौरान भी बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी पर कई गाने लोकप्रिय हुए थे।

होली में बंगाल चुनाव का रंग
दीदी बंगाल के होई गैलू तू काल, बोलो सा रा रा रा...बांग्लादेसियन के स्वर्ग बंगाल, अपने लोगन के कैलू कंगाल...नेहा सिंह राठौर का नया गाना बंगाल चुनाव को लेकर है। होली के रंग में नेहा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर तंज कसा है। ममता दीदी को बंगाल का काल बताया है। इसके अलावा उनके गुस्से को भी जबरदस्त तरीके से भुनाया है।