DESK : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. एक एनजीओ की सूचना पर कोतवाली नगर की पुलिस ने देवकाली क्षेत्र के सरस्वतीपुरम के एक मकान पर छापा मारा. इसमें 5 युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले.
पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कमरे से आपत्तिजनक सामान, 10 मोबाइल, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, 3 पर्स, 4460 रुपये नगद, तंबाकू सिगरेट और कुछ टेबलेट बरामद हुआ है. सीओ सदर आरके चतुर्वेदी ने इस मामले पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है.
पुलिस का कहना है कि कमरे में पांच युवक और 4 युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले. इसमें मकान मालिक भी शामिल था. पुलिस ने सभी 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. कार्रवाई के बाद इन सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है.