पूजा के पिता प्रमोद साहनी फरीदाबाद में रहते हैं और एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। शादी के लिए पूजा को लेकर उसके मां सरिता देवी 7 माह पहले बेटी के साथ फरीदाबाद से भागलपुर आई थी।
जबकि उसके पिता व दोनों भाई गौतम और सन्नी फरीदाबाद में ही थे। खंजरपुर के लड़के से पूजा की शादी की बात चल रही थी।
लड़की की मां व अन्य परिजन खंजरपुर जाकर लड़का भी देख चुके थे। एक-दो दिन में लड़के वाले पूजा को देखने आने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही पूजा ने फांसी लगाकर जान दे दी।
परिजनों के मुताबिक, जब से शादी की बात चल रही थी, तब से पूजा घर में गुमशुम रह रही थी। उसकी मां ने लड़के के बारे में पूछा भी था कि उसे पसंद है या नहीं।
लेकिन पूजा ने कुछ जवाब नहीं दिया था। लड़के के बारे में पूजा की चुप्पी को परिजन समझ नहीं पाए। मृतका की मां सरिता देवी ने बताया कि दोपहर में दूध गर्म करने नीचे गई।
कुछ देर बाद लौटी तो पूजा ने कमरे में फांसी लगा ली थी। आसपास के लोगों को बुलाकर फंदे से पूजा को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी पाकर विवि थानेदार श्रीकांत चौहान पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच की। मामले में यूडी केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।