SAMASTIPUR : विभूतिपुर प्रखंड के खास टभका दक्षिण पंचायत के पथ संख्या 7 के बलहा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड का बोनस वितरण समारोह समिति के अध्यक्ष महेंद्र झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। वहीं समिति का प्रतिवेदन सचिव मंजू देवी ने पढ़ा। जबकि संचालन पर्यवेक्षक कालेश्वर राय ने किया।
कार्यक्रम के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के निदेशक मंडल सदस्य राजीव कुमार मिश्रा उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पथ संख्या 7 के पथ प्रभारी नसीम अख्तर उपस्थित हुए। मौके पर 234 किसानों के बीच विभिन्न मदों में 365695 रुपये वितरित किये गए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने आगामी होली की किसानों को बधाई दी तथा सहकारिता को और मजबूत करने पर बल देने का विचार दिया। साथ ही साथ समिति को भी और मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया गया।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट
