SAMASTIPUR : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 के निवासी दीपक चौधरी उर्फ बाला चौधरी के 21 वर्षीय पुत्र सिकेंद्र कुमार चौधरी का अपने ही ताड़ी के दुकान में फंदे से लटकते हुए शव मिला। घटना बुधवार की देर रात्रि की है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मृतक के भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि घर से कुछ ही दूरी पर कल्याणपुर गंज से समर्था जाने वाली सड़क के किनारे टावर के नजदीक ताड़ी का उनका अपना दुकान है। जहां हर दिनों के भांति मृतक रात में अपनी दुकान पर सोते थे।
वहीं गुरुवार सुबह जब लोग वहां पहुंचे तो देखा बाहर से ताला बंद है। साथ ही अंदर झांक कर देखा तो उनका शव फंदे से लटकते दिखाई दिया। वही स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी विभूतिपुर थाना को दी तथा शव को फंदे से उतारा।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि फंदे से लटके मृतक का पैर जमीन में सटा हुआ था। वहीं जिसमें फंदा लगाया गया था। वह भी मृतक के सिर के बराबर ही था। तथा जहां शव लटका था शव के सटे ही चौकी पर बिछावन था।स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे थे।
ग्रामीणों ने बताया कि अगर सप्ताह भर के अंदर इसकी सही जांच नहीं हुई तो हम सभी सड़क जाम करने को बाध्य होंगे। वहीं मृतक चार भाई में तीसरे स्थान पर था।
वहीं विभूतिपुर थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती घटना की जानकारी मिलते ही दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। तथा आगे की जांच पड़ताल में जुट गए।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट