DESK : राजस्थान प्रदेश के हाड़ौती संभाग के बूंदी जिले के केशवरायपाटन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।जहां पर दो युवकों ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी, बताया जा रहा है कि दोनों चचेरे भाई थे.
इस घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है, दोनों ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल में वीडियो भी बनाया, जो काफी वायरल हो रहा है. युवकों में से एक पढ़ाई करता था जबकि दूसरा किसी दुकान पर काम करता था और दोनों साथ ही रहते थे.
पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि दोनों युवक महेंद्र और देवराज बाइक से ट्रैक पर गए.
फिर दोनों ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की. ट्रेन से कटने के बाद दोनों के शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए. दोनों युवक रिश्ते में चाचा-ताऊ के लड़के थे.
महेंद्र बूंदी में रहकर रीट की पढ़ाई कर रहा था और देवेंद्र उसी के साथ रहता था. दोनों दबलाना थाना क्षेत्र के केशवपुरा गांव निवासी है. पुलिस को प्रथम दृष्टया में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है.
मृतक महेंद्र गुर्जर की आयु 22 वर्ष और देवेंद्र गुर्जर आयु 23 वर्ष है. दोनों युवकों का प्रेम प्रसंग चल रहा था. अब पुलिस प्रेमिका और सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.