2021/03/11

घर से भागी 2 बच्चे की मां को पुलिस ने किया बरामद....दिमागी संतुलन खो जाने के बाद घर से भाग गई थी

BHAGALPUR : नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के ङ्क्षसघिया मकनपुर गांव निवासी रूपेश शाह की पत्नी अष्टम देवी घर से बिना कुछ कहे भाग गई थी जिसको लेकर के गोपालपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। 

मामले को लेकर के गोपालपुर पुलिस द्वारा जांच किया गया जिसमें अष्टम देवी को तिनटगा जहाज घाट से पुलिस ने बरामद किया .

गोपालपुर पुलिस ने बताया कि अष्टम देवी को वरीय पुलिस पदाधिकारी के समक्ष बयान कराया गया जिसके उपरांत न्यायालय में भी प्रस्तुत कराई गई .

जिसमें उन्होंने कहा बताया कि मेरी दिमागी संतुलन खो जाने के कारण हम कहीं भटक गए थे फिर मैं अपने पिताजी के घर झारखंड पहुंच गई थी ।