SAMASTIPUR : वारिसनगर थाना क्षेत्र के डरसुर गांव मे रविवार सुबह शौच धोने के क्रम पानी भरे गड्ढे मे डूबने से एक बालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मदन साह का 10 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार रविवार सुबह शौच के लिए घर से निकला था। काफी देर बाद भी उसके नहीं आने पर घर वाले खोजने के लिए निकले। लेकिन वह नहीं मिला।
परिजन उसकी खोज में जुटे हुए थे। उसी दौरान घर से करीब 50 फीट की दूरी पर स्थित पानी भरे गड्ढे में उसका उपलाता हुआ चप्पल दिखा।
तब परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से पानी में उसकी खोज की। परंतु गड्ढे की गहराई अधिक होने के कारण पता नहीं चल सका। उसके बाद मल्लाह को बुलाकर जाल डाला गया तब उसकी लाश निकली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।