2021/03/10

देर रात गर्लफ्रैंड से मिलने पहुंचे आशिक को लोगों ने पकड़ा... प्रेमी को पिटता देख छत से कूदी लड़की

DESK : गोरखपुर के पिपराइच इलाके एक गांव में प्रेमी को पिटता देख उसे बचाने के लिए 16 वर्षीय किशोरी ने छत से छलांग लगा दिया। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। छत से कूदने से घायल किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किशोरी और उसका प्रेमी एक ही कालेज में दसवीं में पढ़ते हैं। दोनों अगल-बगल के गांव के रहने वाले हैं। रात दो बजे के आसपास प्रेमी, उससे मिलने आया था। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। 

उस समय किशोरी छत पर थी। प्रेमी को पिटता देख उसने छत से छलांग लगा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। बताते हैं कि दोनों परिवारों को प्रेमी-प्रेमिका की शादी के लिए राजी करने का प्रयास किया जा रहा है।