2021/03/12

बिहार : प्यार के चक्कर में पागल हुआ आशिक...गर्लफ्रेंड के घर पहुंचे ब्वॉयफ्रेंड ने पिस्टल सटाकर पूछा-बोलो करोगी शादी, फिर मार ली गोली

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को बड़ी वारदात प्रकाश में आई। सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दरगाह रोड में गुरुवार की रात एक युवक ने सिर में पिस्तौल सटाकर गोली मार ली। युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस ने शव को के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुलतानगंज थानाध्यक्ष शेर सिंह यादव ने बताया कि न्यू अजीमाबाद कॉलोनी का रहने वाला 28 वर्षीय इरफान दरगाह रोड की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। गुरुवार की रात प्रेमी युवक उस लड़की के घर पहुंच गया। 

घर पहुंचकर वह प्रेमिका से शादी करने की बात करने लगा और विवाह न करने पर अपने आप को गोली मारने की बात कहने लगा। कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने सिर में पिस्टल सटाकर खुद को गोली मार ली। 

इसके पहले कि लड़की के स्वजन कुछ समझ पाते युवक ने प्रेमिका के घर पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पूरे मामले की पुलिस तहकीकात कर रही है।