2021/03/12

शादीशुदा महिला आशिक के साथ पकड़ाया,बस ड्राइवर से था मोहब्बत... आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया दोनों

GAYA : गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मझीआवा गांव में गुरुवार को एक शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी के साथ परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। उसके प्रेमी को बंधक बना लिया गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्‍कत के बाद महिला और उसके साथ पकड़े गए धर्मेंद्र यादव को हिरासत में  ले लिया। इस दौरान पुलिस को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। आरोप है कि पति की अनुप‍स्थिति में महिला अपने प्रेमी से मिलती जुलती थी।

Police ने बताया कि गुरुवार की सुबह चौकीदार से सूचना मिली की मझीआवा गांव के संजय मांझी के घर में एक व्‍यक्ति को बंधक बनाकर रखा गया है। इसके बाद जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां पर धर्मेंद्र यादव नामक व्‍यक्ति को बंधक बनाकर रखा गया था। 

वह बस चालक था। करीब तीन घंटे की मशक्‍कत के बाद बस चालक एवं महिला को थाने लाया गया। संजय मांझी का आरोप था कि उसके भाई बाहर रहते हैं। इस बीच उसकी भाभी और धर्मेंद्र यादव के बीच तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। 

भाई से इसकी शिकायत की तो उसे भरोसा नहीं हुआ। उसने कहा कि सबूत दिखाए। इसके बाद बुधवार रात दोनों को पकड़ लिया गया। संजय मांझी ने बताया कि गुरुवार सुबह कुछ लोग और धर्मेंद्र यादव को छोड़ने को कहा। धमकी दी कि ऐसा नहीं किया तो जान से मार देंगे।  

Police ने बताया कि गुरुवार को देर शाम तक महिला के पति के  द्वारा कोई भी लिखित आवेदन नहीं दिया। जिसके कारण पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया गया है। महिला  अपने मायके चली गई है। 

उन्होंने कहा कि चालक धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ संजय मांझी ने लिखित आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि उसने मारपीट का प्रयास किया और कुछ लोगों को बुलाकर धमकी दी। धर्मेंद्र पर यह प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।  आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। 

इस कारण उन्‍हें कमरे में बंद कर दिया गया है। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस दोनाें को थाने लाई। उनसे पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक लिखित आवेदन प्राप्‍त नहीं हुआ है