2021/03/08

फिल्म :- मैथिली की शूटिंग अंतिम चरण में... अति शीघ्र बिहार सहित देश दुनिया में तहलका मचाने आ रही है फिल्म मैथिली

DESK : बिहार राज्य के दरभंगा निवासी संतोष झा की फ़िल्म मैथिली के शूटिंग के दृश्य जिले के समस्तीपुर थानेश्वर स्थान में देखकर कुछ ऐसा ही प्रतित हुआ। राम राज फिर आएगा, हर घर भगवा छाएगा।जी हाँ आज कल"ट्रांस व्ही मीडिया एंटरटेनमेंट" के बैनर तले बन रही मैथिली फिल्म- मैथिली की शूटिंग जोड़ों-सोड़ों पर चल रही है।


मैथिली के अंतिम दौड़ की शूटिंग में जिले के थानेश्वर स्थान,दरभंगा के कुशेश्वर स्थान के पवित्र स्थानों पर फिल्माया गया है। हर घर भगवा छाएगा,राम राज फिर आएगा।पटना निवासी सलिल सुधाकर के ऊपर फिल्माये गए इस गाने में 50 डांसर्स के साथ 100 से अधिक कांवरियों के भीड़ के भगवा पोशाक देखकर कुछ ऐसा ही लगा।

जिस भव्य स्तर  पर गाने की शूटिंग हुई ये किसी हिंदी सिनेमा के बड़े बजट  की फ़िल्म के दृश्य से कम ना था। इस फिल्म में बाल कलाकार की भूमिका आकांक्षा झा निभा रही है। बाल कलाकार प्रणव झा की भूमिका भी दमदार है।

वहीं संतोष झा से हुई बातचीत में पता चला कि वो किसी भी तरीके से मिथिला सभ्यता को हर परिस्थिति में पिरोने से नहीं झुकना चाहते है।उनका मानना है मिथिला सभ्यता सिर्फ बिहार का ही नहीं अपितु भारत वर्ष की धरोहर है। ऐसी प्राचीन और संस्कृति भाषा मैथिली का सही से अभी तक विकास नही हो पाया है। 

उम्मीद है मैथिली फ़िल्म से दर्शकों को मनोरजंन  तो होगा ही साथ ही आपकी साहित्यिक और सांस्कृतिक भाषा  मैथिली में बन रही फिल्म मैथिली को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की तैयारी भी चल रही है।

बता दें कि इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार ललितेश झा, सलिल सुधाकर, विकाश झा वीजे,अम्बिका सिंह, बाल कलाकार आकांक्षा, संजीव पूनम मिश्र,पंकज ठाकुर, महाभारत धारावाहिक के धृतराष्ट्र गजेंद्र चौहान,काशिस दुग्गल, रीना रानी आदि हैं।आगे आपको बता दूं कि इस फ़िल्म के निर्माता संतोष झा और रामसुंदर झा हैं।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट