2021/03/19

बिहार : तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, ड्राइवर की मौके पर हुई मौत, जुटी भीड़

SAHARSA :   जिले के सदर थाना क्षेत्र के समदा पुल के समीप तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर के पलट जाने से ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते सैकड़ों की तादात में आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। 

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की माने तो ट्रैक्टर समदा से सहरसा की ओर आ रहा था, ट्रैक्टर की स्पीड अधिक होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर ही ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।

 लोगों ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई बाबजूद इसके घंटो बाद पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुँच सकी थी।

 इस घटना में ट्रैक्टर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि खबर लिखने तक मृतक चालक की पहचान नहीं हो सकी थी। वहीं स्थानीय लोग मृतक की पहचान करने में जुटे रहे।

रिपोर्ट - रितेश हन्नी @सहरसा