2021/03/19

समस्तीपुर में बदमाशों का तांडव, पिस्तौल भिड़ाकर हजारों रुपए नकद सहित डेढ़ लाख के जेवरात लूटा

SAMASTIPUR : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ढेपुरा बिजली ऑफिस के पास एनएच 28 पर गुरुवार की दोपहर बदमाशों ने दवा कारोबारी से हथियार के बल 25 हजार नकद सहित डेढ़ लाख के जेवरात लूट लिए। 

दवा कारोबारी सीमावर्ती बेगूसराय जिले के फतेहा वार्ड संख्या दो निवासी स्व. रामेश्वर चौधरी के पुत्र नरेंद्र चौधरी ने बताया कि वह अपने गांव से दलसिंहसराय के बाजार में अपनी दवा दुकान आ रहे थे। 

इसी दौरान पल्सर बाइक से पीछे से आए दो बदमाशों ने बिजली ऑफिस की कुछ दूरी पर हथियार का भय दिखाकर बाइक रोकने का इशारा किया। डर से जब उन्होंने अपनी बाइक रोकी तो बदमाशों ने सब कुछ देने को कहा। 

बदमाशों ने पॉकेट में रखे 25 हजार रुपये समेत गले से करीब सवा लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन भी छीन ली। हालांकि दूसरे पॉकेट में रखा एक लाख रुपया बच गया। 

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।