SAMASTIPUR : राज्य सरकार ने नगर परिषद एवं नगर पंचायत को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। रोसड़ा एवं दलसिंहसराय को नगर पंचायत से उत्क्रमित कर नगर परिषद बनाया गया है। जबकि पटोरी पहली बार नगर परिषद क्षेत्र घोषित हो गया है।
ताजपुर को लेकर अभी तक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी नही की गई है। जबकि सिघिया, मुसरीघरारी और सरायरंजन नगर पंचायत को लेकर भी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिन क्षेत्रों का नगर निकाय में शामिल किया गया है, वहां अब पंचायत चुनाव नही कराए जाएंगे। 3 मार्च की तिथि में ही यह अधिसूचना जारी की गई है।
शाहपुर पटोरी ---- आखिरकार शाहपुर पटोरी नगर परिषद क्षेत्र घोषित कर दिया गया। अब यह नगर परिषद क्षेत्र के नाम से जाना जाएगा। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यपाल के आदेश से सरकार के संयुक्त सचिव अरविद कुमार झा ने अधिसूचना जारी करते हुए लिखा है कि इस क्षेत्र को नगर परिषद, शाहपुर पटोरी के नाम से जाना जाएगा।
इस नगर परिषद क्षेत्र में सिरदिलपुर सुपौल, हसनपुर सूरत, चकसलेम, शाहपुर उंडी, बहादुरपुर पटोरी एवं इमनसराय पंचायत के सिरदिलपुर- 374 , हसनपुर सूरत- 211 , लोदीपुर धीर- 155 , चकसलेम- 376 , हवासपुर - 377, शाहपुर उंडी- 154 भौआ - 151, बहादुरपुर पटोरी- 150 , मुकुंदपुर- 157 को शामिल किया गया है।
अधिसूचना में लिखा गया है कि प्राप्त आपत्तियों पर विचार के पश्चात इस नगर परिषद का गठन किया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर इस नगर परिषद की कुल जनसंख्या 43991 होगी। अधिसूचना जारी होने के बाद इस नगर परिषद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
रोसड़ा ---- राज्यपाल के आदेश से रोसड़ा को नगर परिषद् का दर्जा मिल गया। सरकार की अधिसूचना जारी होते ही शहरवासियों के दशकों की आश पूरी हो गई है। और इससे सम्पूर्ण रोसड़ा में खुशी की लहर दौड़ गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा अधिसूचना सं0-967 के तहत रोसड़ा को नगर परिषद् का दर्जा दे दिया गया है। 15 हजार 259 की आबादी को शामिल कर जनसंख्या के आंकड़ा अब 46 हजार 414 पर पहुंच गया है।रोसड़ा नगर पंचायत से अब नगर परिषद ,जहांगीर दक्षिण-सोनपुर,मुहम्मदपुर
रहुआ,ढराह,मब्बी,हिरमिया,चकथात पश्चिम व पुरब नगर,खैरा,मोहिउदीननगर पश्चिम व पूर्व नगर परिषद में शामिल।
सरायरंजन -- नगर पंचायत को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें मुसरीघरारी एवं सरायरंजन को नगर पंचायत घोषित कर दिया जाएगा। अब इन दोनों क्षेत्रों में पंचायत चुनाव नहीं होंगे। बीडीओ गंगासागर सिंह ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से अधिसूचना जरी कर दी गई है।
मुसरीघरारी नगर पंचायत के अंतर्गत विशंभरपुर एलौथ, बखरी बुजुर्ग एवं बथुआ बुजुर्ग पंचायत को शामिल किया गया है। इसकी चौहद्दी उत्तर में हरपुर एलौथ, दक्षिण में सरायरंजन, पूरब में रुपौली बुजुर्ग और पश्चिम में लाटबसेपुरा है। वही सरायरंजन नगर पंचायत अंतर्गत सरायरंजन पश्चिमी, सरायरंजन पूर्वी एवं झखड़ा पंचायत के पूर्ण भाग को शमिल किया गया है। जबकि नरघोघी पंचायत को आंशिक लिया गया है।
इसकी चौहद्दी उत्तर में बथुआ बुजुर्ग,दक्षिण में मनिका, पूरब में करिहारा एवं पश्चिम में भगवतपुर शामिल है। बीडीओ ने कहा कि अब यह क्षेत्र पूर तरह से नगर निकाय के अधीन आ गया है।