2021/03/10

समस्तीपुर : उत्तर बिहार में 2 दिनों के बाद एक-दो स्थानों पर होगी बूंदाबांदी..मौसम विभाग का अलर्ट

SAMASTIPUR :समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं। उत्तर बिहार के जिलों में अगले दो दिनों के बाद आसमान में हल्के से मध्यम छाए रह सकते हैं। वही एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। यह कहना है मौसम विभाग का। 

मंगलवार को अगले 14 मार्च तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने यह बात कही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। 

उसके बाद आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते है। जिसके प्रभाव से एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

 मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 9 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अगले दो दिनों तक पछिया हवा चलेगी। 

उसके बाद दो दिन पुरवा हवा तथा आखिरी के एक दिन पछिया हवा चलने की संभावना है। इस दौरान सापेक्ष आ‌र्द्रता सुबह में 60 से 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है।

विवि की ओर से किसानों के लिए जारी समसामयिक सुझाव में कहा गया है कि गरमा फसल की बुआई से पूर्व मिट्टी में पर्याप्त नमी की जांच अवश्य कर लें।

 नमी के अभाव में बीजों का अंकुरण प्रभावित हो सकता है। फलत: पौधों की संख्या में कमी होने की वजह से उपज भी प्रभावित होगी।