2021/03/09

BREAKING : समस्तीपुर रेल पटरी पर युवक का लाश मिलने से इलाके में सनसनी....पुलिस जाँच में जुटी

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।समस्तीपुर के ताजपुर रोड स्थित आजाद चौक के निकट समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड के किनारे एक युवक का शव मिला हैं।

घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। शव की शिनाख्त दरभंगा जिला के जाले थाना अंतर्गत महादेवपुर मनवा गांव के दिगंबर पुरी के पुत्र 22 वर्षीय विक्रम कुमार के रूप में हुई है।

 सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे नगर थानाध्यक्ष अरूण राय ने घटनास्थल की जांच की। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

विक्रम दसवीं का छात्र है। वह शहर के पंजाबी कालोनी वार्ड 03 स्थित एक किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। मृतक की मां रेणु देवी जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में आदेशपाल है।

स्वजनों ने बताया कि बीते कुछ माह से उसे नशे की लत लग गई थी। वह दवा के रूप में नशे की गोलियां भी लेता था। रविवार शाम करीब सात बजे बिना किसी को बताए घर से निकला। 

देर रात घर नहीं लौटने पर स्वजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कोई सुराग नही मिला। सुबह स्थानीय लोगो ने आजाद चौक मस्जिद के पास रेलवे लाइन के किनारे खून से लथपथ शव देखा।

 पुलिस के समक्ष मृतक के स्वजनों ने शव की शिनाख्त की। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से सिगरेट भी  बरामद हुआ है।

 प्रथम ²ष्टया नशे की हालत में हादसे की की आशंका है। वैसे पुलिस सभी ङ्क्षबदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा होगा। अंत्यपरीक्षण के उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।