2021/03/09

बड़ी खबर : समस्तीपुर में फिर रेल हादसा...ट्रेन की एस-1 बोगी में आग लगने से अफरा-तफरी

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।समस्तीपुर में कोलकाता-दरभंगा एक्‍सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बची। ट्रेन की एस-1 बोगी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। 

आग लगते वक्‍त ट्रेन रफ्तार में थी। घटना की जानकारी मिलने पर यात्रियों ने वैक्‍यूम कर ट्रेन को रोका। हादसे में जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता से दरभंगा जाते वक्‍त दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पहले भटगमा गांव के पास ट्रेन की एक बोगी के नीचे से धुआं निकलते देखकर रेल ट्रैक के पास के गांव के लोगों ने शोर मचाया। 

इसके बाद कुछ यात्रियों और ट्रेन के गार्ड की नजर आग पर पड़ी। इसके बाद बागियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ लोगों ने साहस व धैर्य का भी परिचय दिया। उन्‍होंने साथी यात्रियों को समझाया और दलसिंहसराय स्टेशन पर वैक्यूम कर ट्रेन को रोका।

ट्रेन के रुकने के बाद यात्रियों को नीचे उतार कर आग पर नियंत्रण कर लिया गया। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलने पर स्‍थानीय थाना पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम स्‍टेशन पर पहुंच गई थी। ट्रेन को सुरक्षा जांच के बाद आगे रवाना कर दिया गया।आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।