2021/03/07

प्यार के चक्कर में पागल हुआ आशिक...हथियार लेकर गर्लफ्रैंड से मिलने पहुंचा सनकी आशिक..क्लास में पढ़ते पढ़ते हुआ था प्यार

BANKA : बांका जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग को लेकर गर्लफ्रैंड के भाई नाराज थे और प्रेमी को धमकी दिया था। 

इसी बात को लेकर प्रेमी हथियार लेकर प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। ग्रामीणों ने आशिक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। यह मामला अमरपुर थानाक्षेत्र के डुमरिया गाँव का है। 

एक युवक को ग्रामीणों ने हथियार लहराते देखा। जिसके बाद आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए। देखते ही देखते ग्रामीणों की वहां भीड़ जमा हो गयी। 

इस बीच भीड़ इकठ्ठे होते देख युवक वहां से भागने का प्रयास भी किया। 

लेकिन युवक जबतक भागने का प्रयास करते ग्रामीणों ने इसकी सुचना अमरपुर पुलिस को भी दे दी। जब तक वहां पुलिस पहुंची ग्रामीण उसे घेर कर रखा ।


लेकिन जैसे ही ग्रामीणों की सुचना पाकर पुलिस स्थल पर पहुंची और युवक को हथियार के साथ हिरासत मे ले लिया l पुलिस ने युवक के पास से एक देसी पिस्तौल के साथ दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

 गिरप्तार युवक की पहचान अमरपुर थाना के औरय गाँव के कन्हैया तांती के रूप मे की गयी । गिरप्तार कन्हैया तांती ने बताया की वह अपनी प्रेमिका से मिलने अकसर जाता था। 

जिसके कारण प्रेमिका के भाई ने मारने की धमकी दी थी। इस कारण वे आज हथियार लेकर आये थे ।

 कन्हैया और उसकी प्रेमिका पास के ही मेड़िया नाथ हाई स्कूल मे बारहवी क्लास में पढ़ते हैं। बताया गया कि उसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा है। 

पुलिस ने बताया की गिरप्तार युवक से पूछताछ हो रही है और सभी पहलूओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।