DESK : प्रेम-प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकार आप हैरान रह जायेंगे. आपने घर से भागकर प्रेमी और प्रेमिका की शादी की कहानी जरूर सुनी होगी लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि एक लड़की एक ही साथ अपने चार-चार बॉयफ्रेंड के साथ घर से फरार हो गई और जब बात शादी की आई तो वह एक बड़ी उलझन में फंस गई. उसे समझ में नहीं आया कि आखिरकार वह शादी किस लड़के से करे. अंत में लड़की ने जो रास्ता अपनाया, वो और भी ज्यादा आश्चर्यचकित करने वाला है.
उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले में प्रेम विवाह का एक अजीब मामला सामने आया है। प्रेम विवाह के चक्कर में एक लड़की चार लड़कों के साथ घर से भाग गई और आखिर में शादी को लेकर असमंजस में पड़ गई कि आखिर शादी किससे करें।
लड़की आखिर तक यह नहीं फैसला कर पा रही थी कि उसे कौन सा लड़का सबसे ज्यादा पसंद है और वह किस लड़के के साथ अपना घर बसाए। आखिर में जब लड़की कोई फैसला नहीं ले पाई तो ये पूरा मामला पंचायत तक पहुंच गया और पंचायत ने पर्ची डालकर जीवनसाथी के चुनाव कराने का फैसला लिया।
दरअसल ये मामला उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले के टांडा कोतवाली के अजीमनगर थाना क्षेत्र का है। एक लड़की के चार लड़कों के साथ भागने की खबर पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। आखिर में लड़की का कन्फ्यूजन इतना ज्यादा बढ़ गया है कि गांव के लोगों को इकट्टा होकर पंचायत बैठाना पड़ा। फिर पर्ची डालकर शादी का फैसला किया गया।
गौरतलब है कि लड़की 5 दिन पहले चार लड़कों के साथ घर से भाग गई थी। लड़कों ने पहले लड़की को दो दिन अपनी रिश्तेदारी में छिपाए रखा, लेकिन मामला सामने आने के बाद लड़की के परिवारवाले लड़कों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी करने लगे, लेकिन कुछ लोग इस मामले को पंचायत में ले गए। पंचायत ने शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। जब लड़की से पूछा गया तो वो यह तय नहीं कर पा रही थी कि आखिर वह किसे अपना पति बनाए।
उधर एक मुसीबत ये भी थी कि चारों लड़कों में से एक भी लड़का उससे शादी करने तैयार नहीं थे। चारों में से एक भी लड़का अपनी मर्जी से उससे शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन पंचायत के कहने पर सभी लड़कों को पर्ची डालकर लिए गए फैसले को स्वीकार करना पड़ा।
गांव के पंचों ने भी 3 दिन तक बंद कमरे में इस समस्या पर मंत्रणा कर शादी के फैसले का यह तरीका निकाला। चारों लड़कों के नाम की पर्ची एक कटोरी में डाली गई। फिर एक छोटे बच्चे से पर्ची उठाने को कहा गया। पर्ची निकालने के बाद यह मामला सुलझ गया।