SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।जहां हलई ओपी क्षेत्र के चकभेली गांव में पवन कुमार यादव की पत्नी 24 वर्षीया लीला देवी की दहेज के लिए ससुराल वालों ने मार डाला हैं।
इसको लेकर मृतका के भाई विभूतिपुर थाना अंतर्गत सिंघीया घाट वार्ड संख्या दस निवासी स्व. फुलेश्वर राय के पुत्र अमजीत कुमार यादव ने हलई ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।
इस मामले में मृतका के पति पवन कुमार यादव, ससुर मेघू राय,भैंसुर सज्जन राय, शंभू राय, गोतनी अभिलाषा कुमारी, सविता देवी सहित छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस छानबीन में जुटी गई हैं।
इसमें कहा है कि वर्ष 2016 में चकभेली के मेघु राय के पुत्र पवन कुमार यादव के साथ धूमधाम से बहन लीला का विवाह किया गया। विवाह के बाद से ही दान दहेज के रूप में लाखों रुपये की मांग की जा रही थी।
गरीबी के कारण लाखों रुपये दान- दहेज नहीं दिए जाने से बहन को प्रताडि़त करते हुए ससुराल वालों द्वारा जान मारने की धमकी दी जा रही थी।
मृतका के भाई के अनुसार 11 मार्च को नौ बजे रात में मोबाइल पर सूचना प्राप्त हुई कि उसकी बहन को फांसी लगाकर मार दिया गया है। बहन के ससुराल चकभेली पहुंचने पर घर को बंद पाया एवं लाश भी गायब थी। फांसी लगाकर बहन को मारने के बाद सारे घर वाले फरार हो गए थे।
Source-dainik jagran