SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिला रोसड़ा अनुमंडल हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मराज चिमनी के सामने सड़क पर पैदल आ रहे सरहचिया गांव निवासी स्वर्गीय नेवा लाल साहनी के 60 वर्षीय पुत्र सीताराम साहनी को मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे उनके दाहिना पैर टूट गए और सड़क पर गिर गए .
स्थानीय लोगों ने सीताराम साहनी को उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा लाया जहां उनका इलाज कराया गया उनके इलाज होने के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने रेफर कर दिया मोटरसाइकिल गाड़ी नंबर बीआर 33 टी7953 मोटरसाइकिल हसनपुर थाना के दाथ गांव के रहने वाले व्यक्ति बताए गए हैं ।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों का गाड़ी नंबर तथा उस पर सवार व्यक्तियों का मोबाइल से लोगों ने फोटो खींच लिया तथा उसकी पहचान दाथ गांव के रहने वाला बताया गया है .
इस घटना की जानकारी हसनपुर थाना को दी गई है सूचना पाते ही दूधपुरा कैंप की पुलिस इसकी तहकीकात करने में जुट गई है मरीजों का इलाज डॉक्टर के यहां चल रहा है इस घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है।
रिपोर्ट-पलटन सहनी