SAMASTIPUR : वारिसनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से एक वर्ष तक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध में युवती के पिता के बयान पर महिला थाना ने प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक मंटुन सहनी पूसा थाना क्षेत्र के पातेपुर गोपीनाथ का निवासी है।
पीड़िता के पिता ने प्राथमिकी के लिए दिये गये आवेदन में कहा है कि मंटून सहनी के भाई की ससुराल वारिसनगर में है। जहां उसका आना जाना लगा रहता था।
करीब एक वर्ष से शादी का झांसा देकर उनकी पुत्री का उसने यौन शोषण किया। 22 मार्च को लोगों ने दोनों को एक साथ पकड़ने के बाद शादी करने को कहा।
जिस पर मंटून ने शादी से इंकार कर दिया। उसके बाद लोगो ने उसे पकड़ कर वारिसनगर थाना के हवाले कर दिया। जहां से उन्हें महिला थाना भेज दिया गया। महिला थाना अध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Source - hindustan