2021/03/24

होटल में प्रेमी प्रेमिका के शव मिलने से मचा हड़कंप, आशिक ने गर्लफ्रैंड को मारकर खुद किया सुसाइड

DESK : लखनऊ के एक होटल में लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि प्रेमिका की बेवफाई से नाराज होकर प्रेमी ने इस हत्या को अंजाम दिया. इसके बाद प्रेमी के दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  

लखनऊ में शुभम वर्मा ने प्रेमिका दिव्या पर बेवफाई का आरोप लगाकर उसकी हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी. पीजीआई के वृन्दावन स्थित एक होटल में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने सबके दिल दहला दिए. 

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया है. पुलिस को शुभम के मोबाइल फोन से 12.55 मिनट की एक कॉल मिली है, जिसमे वह अपने पिता से दिव्या को मारने और खुदकुशी करने की बात कह रहा है.


पुलिस ने बताया कि, आशियाना के रजनीखंड निवासी शुभम और मानकनगर के सूर्यनगर की दिव्या कनौजिया के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग था. दोनों मंगलवार शाम 4.30 बजे पीजीआई के वृन्दावन इलाके के एक होटल आये और कमरा नंबर 106 बुक कराया. 

शुभम ने रात 9 बजे तक जाने की बात कही थी. होटल के स्टाफ ने साढ़े नौ बजे दरवाजा खटखटाया पर कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसके बाद मैनेजर गौरव सिंह ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दूसरे कमरे की खिड़की से रूम नंबर 106 में प्रवेश किया तो नज़ारा देखकर होश उड़ गए. दिव्या का शव बेड पर पड़ा था, जबकि उसके दुपट्टे के फंदे से शुभम लटक रहा था.

छानबीन में पता चला कि, शुभम ने दिव्या के घर फोन कर कहा था कि, आपकी लड़की ने बेवफाई की है, मैं उसे मारकर खुद को खत्म कर लूंगा. उसने अपने घर और भी कॉल की. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पड़ताल जारी है.

यह पूरा मामला पीजीआई थाना क्षेत्र में वृंदावन इलाके के सेक्टर 10 के ए स्क्वायर नाम के होटल का है. होटल के मैनेजर गौरव सिंह ने बताया कि, मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक युवक और युवती उनके होटल में आए थे. उन्होंने रजनीखंड, आशियाना निवासी शुभम वर्मा 24 वर्ष और सूर्यनगर, मानकनगर निवासिनी विद्या कनौजिया के नाम से कमरा बुक कराया था. साथ ही रात करीब नौ बजे निकल जाने की बात भी कही थी.

 देर रात होने के बाद भी जब दोनों नहीं निकले तो होटल कर्मचारी को भेजा गया, लेकिन जवाब नहीं आया. जब होटल मैनेजर खुद पहुंचा फिर भी दोनों ने कमरा नहीं खोला. मामला संदिग्ध देखकर होटल मैनेजर गौरव ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस का कहना है कि युवती के गले में उंगलियों के निशान थे, जबकि युवक फंदे पर लटका था.


जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि, युवक ने कमरा बुक कराने के बाद युवती के परिवार के फोन किया था. फोन पर उसने कहा था कि तुम्हारी लड़की ने मेरे साथ बेवफाई की है, मैं अब जी नहीं सकता. मैं उसे मार दूंगा और खुद मर जाऊंगा.

एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है. दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन कुछ दिनों से युवक को इस बात का संदेह था कि, लड़की उसके साथ बेवफाई कर रही है. इसी बात से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया है. युवती की हत्या से पहले उसने लड़की के घर पर फोन करके इसकी जानकारी दी थी. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.